सुनो मुझे कुछ कहना है तुमसे
सुनो मुझे कुछ कहना है तुमसे दूर जाने से पहले
मुझे आज भी याद है वो लम्हे जब हम साथ थे
ना कुछ खोने का द्दर न कुछ पाने की चाहत
प्यार ही प्यार था दर्मियान,इन फ़ासलो से पहले
सुनो मुझे कुछ कहना है तुमसे दूर जाने से पहले
मेने कभी नही चाहा तुझसे दूर जाना
मेने तो बस तेरा वक़्त मागा था
तूने क्यु दी ये जुदाई, मुझे अपना बनाने से पहले
सुनो मुझे कुछ कहना है तुमसे दूर जाने से पहले
तेरी बेरुखी क्या कम थी जो बेवफ़ाई का इल्जाम भी दे दिया
जिस दाग का धुलना नामुमकिन है मेरी मौत से पहले
सुनो मुझे कुछ कहना है तुमसे दूर जाने से पहले
तू ही था, तू ही है, तू ही रहेगा मेरे दिल मे
मेरी मौत के बाद मेरी मौत से पहले
सुनो मुझे कुछ कहना है तुमसे दूर जाने से पहले
तुम्हारी सिर्फ़ तुम्हारी रुचि
Comments
Post a Comment